Bihar Teacher Jobs: बिहार के 42 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी से मिलेगा नियुक्ति पत्र

Bihar Teacher Candidates Appointment Letter: बिहार में पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बीटेट, सीटेट प्रमाण पत्रों की जांच करवाई गई. प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के जांच में समय लग रहा है. ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों की भी धैर्य की सीमा है. इस मामले में सीएम नीतीश से विमर्श के बाद नियुक्ति का काम पूरा करने का फैसला लिया गया है. उच्चस्तरीय बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने साथ ही यह भी बताया कि छठे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली पर रोक लगा दी गई है. कोर्ट ने इस बाबत शिक्षा विभाग को आदेश दिया है.
http://dlvr.it/SKGPPY

जमीन विवाद में भाई-बहन हत्या मामला: राजनीतिक दलों ने कल दरभंगा बंद का किया ऐलान

Bihar News: जमीन विवाद में भू-माफिया के द्वारा भाई-बहन को जला कर मार डालने की घटना के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने बुधवार को दरभंगा बंद का ऐलान किया है. इस बीच, प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. सोमवार को उन्हें लाइन हाजिर किया गया था
http://dlvr.it/SKG4Df

अररिया: तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर, हादसे में 1 बच्चा समेत 3 लोगों की मौत

Bihar News: अररिया-सुपौल हाईवे पर रानीगंज के खरहट में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भिड़ंत में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं
http://dlvr.it/SKG4DP

चारा घोटाले के दोषी लालू यादव पर पैनी नजर, रिम्स के पेइंग वॉर्ड में थ्री लेयर सिक्योरिटी

RIMS paying ward: लालू प्रसाद की सुरक्षा की जिम्मेवारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है, जबकि समय-समय पर एसएसपी और सिटी एसपी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. आरजेडी सुप्रीमो की सुरक्षा में 3 शिफ्ट में जवान नियुक्त होंगे. इसके लिए 36 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जेल मैनुअल के तहत लालू प्रसाद से रिम्स के चिकित्सकों को छोड़ कर किसी अन्य को मिलने की अनुमति नहीं है. हालांकि सप्ताह में एक दिन शनिवार को 3 लोगों को लालू प्रसाद से मिलने की अनुमति दी सकती है.
http://dlvr.it/SKDKKm

सावधान! बिहार का 'जामताड़ा' बन रहा नवादा, एक साथ 33 साइबर ठग गिरफ्तार

Cyber Criminals Arrested: बिहार के नवादा जिले में साइबर अपराधियों ने कई लोगों को पेट्रोल पंप, ई बाइक का शोरूम और कई अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर उनसे ठगी कर रखी थी. पुलिस गिरफ्तार किए गए ठगों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है.
http://dlvr.it/SKCmWn

VIDEO: बिहार में महिला के साथ दरिंदगी, वेश्या कह सिर के बाल मुंडे फिर पूरे गांव घुमाया

Darbhanga Viral Video: बिहार के दरभंगा जिले से वायरल हुए इस वीडियो के बारे में पुलिस के अधिकारी अनभिज्ञ हैं. इस मामले में चौकीदार स्तर से लेकर थाना स्तर तक जानकारी होने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
http://dlvr.it/SKCDc0

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मन की बात, कहा - मौका मिला तो फिर बिहार का सीएम बनना चाहेंगे

Politics in Bihar: जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का न सपना देखा है और न देखते हैं. लेकिन मौका मिलेगा तो झुकेंगे भी नहीं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तो हो ही रहा है. जीतन राम मांझी ने कहा कि अब 24 घंटे बिजली मिलती है - क्या यह विकास नहीं है? गांव-गांव में पक्की सड़क बन गई - क्या यह विकास नहीं है? वैसे जीतन राम मांझी मानते हैं कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी विकास की जरूरत है.
http://dlvr.it/SKBQRZ