आरा में दिनदहाड़े व्यवसायी की हत्या, शूटर्स ने दुकान में घुसकर मारी गोलियां

Murder In Ara: आरा में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की ये घटना नवादा थाना अंतर्गत जगदेव नगर इलाके की है. हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी को तीन गोलियां मारीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है.
http://dlvr.it/SV7V7P

पत्नी से हुआ झगड़ा तो तैश में आकर ट्रेन के आगे कूद गया पति, महज छोटी सी थी बात

Bihar News: रेल पुलिस के मुताबिक थावे-सीवान रेलखंड के गुमटी नंबर 16 के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों से पूछताछ की. जीआरपी पुलिस ने बताया कि बिजली बिल जमा करने को लेकर बृजभान की पत्नी और उसके भाई की पत्नी में झगड़ा हुआ. उसके बाद पति- पत्नी में झगड़ा हो गया.
http://dlvr.it/SV7Tcq

PFI की RSS से तुलना पर SSP को हटाना चाहती है भाजपा, उपेन्द्र कुशवाहा बोले-यह राजनीतिक नहीं प्रशासनिक मामला

Bihar News: एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा RSS की तुलना PFI से करने के बाद बीजेपी द्वारा पटना एसएसपी पर कार्रवाई की मांग पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि यह राजनीतिक नहीं प्रशासनिक मामला है. हम किसी को सही या गलत नहीं कह सकते.
http://dlvr.it/SV7TGD

Bihar Board Class 6th entrance: बिहार बोर्ड ने शुरू किया 6th क्लास के एंट्रेंस का रजिस्ट्रेशन

Bihar Board Class 6th entrance: मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर, 2022 को दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी.
http://dlvr.it/SV7T9p

पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गैंग, शहर बदलने से पहले लूट लेते थे बैंक-पेट्रोल पंप

Patna Crime News: पटना जिला अंतर्गत बाढ़ के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इस गैंग ने बेगूसराय में पिछले महीने पीएनबी बैंक में लूट, वैशाली में पांच छोटी-बड़े लूट की घटना और पटना के अगमकुआं और सालिमपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था, इन केस में पुलिस को इनकी तलाश थी.
http://dlvr.it/SV42KM

Phulwari Sharif Terror Module: 15000 मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 15 जिलों में कैंप ऑफिस- सूत्र

Patna News: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में पटना पुलिस की SIT गिरफ्तार संदिग्‍ध अतहर परवेज और मोहम्‍मद जलालुद्दीन से पूछताछ कर रही है. इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हवाला लेनदेन के साथ ही हजारों की तादाद में युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का भी पता चला है.
http://dlvr.it/SV42Jt

गुजरात में आई बाढ़ में बिहार के युवक की मौत, मुजफ्फरपुर का रहने वाला था मृतक

Gujrat Flood: गुजरात में आई बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाला युवक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था. युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया. इसकी जानकारी मिलते ही सूरज के चाचा अनिल ठाकुर समेत तीन ग्रामीण गुजरात शव को लाने के लिए रवाना हुए हैं.
http://dlvr.it/SV41sb