जब नवनियुक्त दारोगा के बीच घिरे सुपरकॉप IPS शिवदीप लांडे! सफल पुलिसिंग के दिए Tips...

Bihar News: कोसी क्षेत्र के डीआईजी और सुपरकॉप नाम से मशहूर शिवदीप लांडे को बिहार पुलिस के नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों ने अपना रोल मॉडल बताया है. बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग द्वारा कोसी प्रक्षेत्र के लिए कुल 73 दारोगा का चयन किया गया है. सोमवार को इन सभी को डीआईजी शिवदीप लांडे ने नियुक्ति पत्र सौंपा, इस दौरान नवनियुक्त दारोगाओं ने अपने चहते अधिकारी के साथ जमकर सेल्फी ली
http://dlvr.it/SHJynr

Chhapra News: बकरी चुराने के लिए बने फर्जी दारोगा, अब असली पुलिस पड़ी पीछे

Fake Police Inspector Menace: छपरा के लोग इन दिनों फर्जी पुलिसवालों से परेशान हैं. बदमाशों ने देर रात को खुद को दारोगा बताकर दरवाजा खुलवाया और बकरी और उनके बच्‍चों को लेकर चलते बने. फर्जी पुलिस बनकर आए बदमाशों ने पड़ोस के एक अन्‍य घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, लेकिन बकरी न मिलने पर गाली-गलौज करते हुए चलते बने. स्‍थानीय थाने में इसकी शिकायत की गई है.
http://dlvr.it/SGByY1

Bihar Police News: बिहार पुलिस को मिला 'सुदर्शन' चक्र, एक क्लिक पर मिलेगी अपराधियों की जन्‍मकुंडली

Chakra Mobile App: बिहार पुलिस ने तकरीबन 1.5 करोड़ की लागत से चक्र नामक मोबाइल एप डेवलप किया है. इस पर फिलहाल 4 से 5 लाख अपराधियों का डाटा उपलब्‍ध है. चक्र मोबाइल एप का सर्वर 40 लाख रुपये की लागत से पुलिस मुख्‍यालय में इंस्‍टॉल किया गया है. चक्र एप के जरिये पुलिस जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी नजर रख सकेगी.
http://dlvr.it/SGBXsk

बिहार के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, ब्लड डोनेट करने वालों को मिलेगा स्मार्ट डोनर कार्ड

Bihar News: स्वास्थ विभाग ने तय किया है कि जो लोग भी स्वेच्छा से रक्त दान करेंगे उनके लिए स्वैच्छिक रक्त दाता स्मार्ट डोनर कार्ड बनाया जाएगा और रक्त दाता को मुहैया कराया जाएगा. इस कार्ड के कई फायदे हैं. स्मार्ट डोनर कार्ड में सभी रक्त दाताओं को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाएगी जिसमें रक्त दाताओं के नाम, जन्म तिथि, पूरा पता, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर के साथ-साथ उनकी तस्वीर लगी हुई होगी
http://dlvr.it/SG8R2f

रेचल ने तेजस्वी यादव में क्या देखा कि बन गईं उनकी दुल्हन? खुद बताया कैसे बनीं राजश्री यादव

TEJASHWI YADAV-RACHAL NEWS: राजश्री ने ग्रेजुएशन करने के बाद ब्रिटेन के बार्कले बैंक में भी काम किया था. मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली रेचल और तेजस्वी यादव डीपीएस आरके पुरम में एक साथ पढ़ते थे. स्कूल के बाद भी दोनों में दोस्ती पहले की तरह ही बनी रही. राजश्री बताती हैं कि तेजस्वी यादव दिमाग से काफी तेज और सुलझे हुए व्यक्तित्व हैं. राजश्री यह भी बताती हैं कि उन्हें नहीं लगता था कि इतनी कम उम्र में तेजस्वी इतने बड़े नेता बन जाएंगे. लेकिन, उन्हें बिहार और बिहार के लोगों की चिंता हमेशा बनी रहती है.
http://dlvr.it/SG7ysw

Nawada News: पंचायत चुनाव में नहीं दिया वोट तो तलवार से काटा कान, नवनिर्वाचित मुखिया के देवर पर आरोप

Panchayat Election Violence: चुनावी रंजिश में आपराधिक घटना को अंजाम देने का सिलसिला थम नहीं रहा है. नवादा में पंचायत चुनाव में समर्थन में वोट न देने पर एक शख्‍स का कान काटने की घटना सामने आई है. कान काटने का आरोप मरुई पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया के देवर पर लगा है.
http://dlvr.it/SG7ZCd

बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की दो टूक, सुस्त और आलसी जिला अध्यक्षों की पार्टी से होगी छुट्टी

Bihar News: प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में सभी जिलों के प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर साफ कर दिया कि जिस जिले में पार्टी का प्रदर्शन खराब होगा, वहां के जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई की जाएगी
http://dlvr.it/SG5yFX