Bihar Assembly Byelection: 3 दिन के दौरे पर तारापुर पहुंचे तेजस्वी यादव, 50+ गांवों में घूमकर किया प्रचार

Bihar News: तेजस्वी यादव ने रविवार को तारापुर प्रखंड के पचास से अधिक गांवों का दौरा कर प्रचार और कई हिस्सों में रोड शो किया. उन्होंने गाजीपुर महमदपुर धौनी में एक नुक्कड़ सभा भी किया. इसमें एक दर्जन से अधिक पंचायत चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की
http://dlvr.it/S9mhD5

Kashmir Terrorist Attack: कुलगाम में बिहार के 2 लोगों की हत्या से CM नीतीश दुखी, J&K के LG से फोन पर जताई चिंता

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की है
http://dlvr.it/S9mhCw

मधुबनी: गीली मिट्टी लाने गए 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिरे, डूबने से तीनों की हुई मौत

Bihar News: ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के पानी से लबालब भरे गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक बच्चा उसमें गिर गया. यह देख उसे बचाने के लिए तीन अन्य बच्चे गहरे पानी में गिर गए. इनमें से एक बच्चे ने किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाया तो वहां स्थानीय लोग जुट गए. ग्रामीणों ने फौरन पानी भरे गड्ढे से तीनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो लड़कियां और एक लड़के की डूबने से मौत हो चुकी थी
http://dlvr.it/S9mhCd

Bihar ANM Exam 2021: बिहार एएनएम परीक्षा की तिथि बदली, नई तारीख घोषित

Bihar ANM Exam 2021: बिहार एएनएम  भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है. अब इस परीक्षा का आयोजन 25 और 26 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है.
http://dlvr.it/S9mhB2

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने 3 बिहारी मजदूरों को मारी गोली, 2 की मौत, 1 बुरी तरह घायल

Bihar News: अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर के कुलगाम के वानपोह में आतंकवादी मजदूरों के किराए के मकान में घुस गए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक का नाम चुनचुन ऋषिदेव है
http://dlvr.it/S9mh8R

विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव खर्च के नाम पर करोड़ों रु. की बंदर बांट, भ्रष्टाचार छिपाने की हो रही कोशिश!

Corruption in election expenditure: मधेपुरा में विधानसभा चुनाव 2020 के चुनावी खर्च में बड़े घोटाले का खुलासा न्यूज 18 ने किया था. आरोप था कि चुनाव संबंधी सामग्री सप्लाई करने वाली एजेंसियों ने 10 से 15 करोड़ का फर्जीवाडा करने का प्रयास किया था. इसके लिए कई फर्जी बिल भी लगाए गए थे.
http://dlvr.it/S8pqpZ

Bihar B.Ed CET Counselling 2021: राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Bihar B.Ed CET Counselling 2021: LNMU ने बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग के लिए राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं.
http://dlvr.it/S8pqnP